हुसैनगंज (फतेहपुर)। जमीन के विवाद में पट्टीदार दो पक्षों के बीच रविवार को विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। आरोप दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे हैं। चार लोग लाठी-डंडे के हमले से घायल हुए। पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा है।
हुसैनगंज थाने के फटहा गांव निवासी एक पक्ष के राजेश, शिवशंकर, कमलेश और दूसरे पक्ष के शिव सिंह, धर्मेंद्र, गोरेलाल, पुतानी के बीच जमीन में निर्माण कराने पर विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान परिवार का आरोप है कि शिवशंकर पर पीछे से डंडे से हमला कर दिया गया। उसका सिर फटने के बाद बवाल बढ़ गया। दोनों पक्षों के
समर्थक भी पहुंच गए। एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की। एक पक्ष का शख्स तमंचा लेकर पहुंचा। गोली चलने की सूचना ग्रामीणों ने 100 नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख दोनों पक्षों से कुछ लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस ने पक्षों के घायलों शिवशंकर, कमलेश और शिवसिंह, धर्मेंद्र, गोरेलाल का मेडिकल कराने के बाद थाने पहुंचाया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाते रहे। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नौ लोग मारपीट के विवाद में पकड़े गए हैं। फायरिंग की तस्दीक नहीं हुई। किसी पक्ष से फायरिंग की गई है तो उस पर कार्रवाई होगी। एक तमंचा बरामद हुआ है।
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
चार लोगों के सिर फटे, नौ लोगों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
28- थाने में बैठी पीड़िता व परिजन
पति के पीटने से भागी पत्नी तीन दिन बाद मिली
- मायके पक्ष ने लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज। ससुराल में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता घर छोड़कर चली गई। वह रोड किनारे भटकती हुई रविवार को मायके पक्ष को मिली। परिजनों ने प्रताड़ना से मानसिक हालत ठीक न होना बताया। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाया है।
हुसैनगंज थाने के हाजीपुर गंग निवासी रामकिशोर सोनकर बेटी पूजा की शादी एक जून 2018 को लालीपुर गांव निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। उनके बीच आपसी मनमुटाव के चलते विवाद होता रहता था। रामकिशोर का आरोप है कि ऐच्छिक ब्यूरो में सुलह के बाद चार अप्रैल को पूजा को ससुराल पक्ष लेकर गया था। उसके बाद पति ने जमकर पिटाई की। जान बचाने को पूजा ससुराल से भाग निकली। खोजबीन के दौरान शाम को हुसैनगंज कस्बे में घायल हालत में मिली। थानेदार पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
13- घर में घुसा नया ट्रैक्टर
ब्रेक न लगने से घर में घुसा ट्रैक्टर
असोथर। थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव में रविवार को चंद्रभान मौर्य ट्रैक्टर बरामदे में खड़ा कर रहे थे। ब्रेक न लगने से ट्रैक्टर कमरे की दीवार तोड़कर भीतर जा घुसा। हादसे में चंद्रभान गंभीर घायल हो गए। बरामदे की छत भरभरा कर ढह गई। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चंद्रभान को किसी तरह से बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को ट्रैक्टर खरीद कर लाए थे। तभी ब्रेक में पैर न लगने से दीवाल तोड़ते हुए घर के अंदर घुसा। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कार्पियों की टक्कर से तीन घायल
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां निवासी राजेंद्र सिंह पत्नी कमलेश कुमारी, भतीजी कीर्ती को अमौली से घर लेकर जा रहे थे। अमौली के बलदेवगिरि इंटर कालेज के पास पीछे से स्कार्पियो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की हालत गंभीर है। हेलमेट न होने से सिर में भी चोट है। ब्यूरो