फतेहपुर। जिले के 33 राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में से शासन ने 13 में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की है। इस तरह से अब इन स्कूलों में प्रधानाचार्यों की संख्या 19 हो गई है। अब भी 14 राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य विहीन हैं।
डायरेक्टर माध्यमिक ने शुक्रवार को प्रदेश के राजकीय माध्यमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की प्रमोशन सूची जारी की है। इनका प्रमोशन इन्हीं स्कूलों के प्रधानाचार्य पदों पर किया गया है। प्रमोशन सूची में राजकीय माध्यमिक लहंगी में कानपुर के बिधनू से सुरेंद्र सिंह और बिधनू से ही वीरेंद्र पाल का प्रमोशन राजकीय स्कूल बबई में किया गया है। चुन्नीगंज कानपुर राजकीय से अशफाक अहमद को पट्टीशाह राजकीय में भेजा गया है। फुर्सतगंज अमेठी
से रामआसरे वर्मा को सिजौली, फुर्सतगंज से ही शिवबहादुर यादव का प्रमोशन राजकीय स्कूल मोहम्मदाबाद में किया गया है। बरगढ़ चित्रकूट से कृपाशंकर को राजकीय स्कूल बिजौली भेजा गया है। चित्रकूट घुरेटनपुर से संदीप सकसेन की नियुक्ति राजकीय लालपुर दरौटा में की गई है। चमरौली उन्नाव से उमेश कुमार को राजकीय कोर्राकनक में की गई है। जायस अमेठी से रघुनाथ मौर्य का प्रमोशन राजकीय टेनी में किया गया है। टीकरमाफी अमेठी से श्यामसुंदर तिवारी को राजकीय रावतपुर भेजा गया है। राजकीय इलाहाबाद के रामधीरज शुक्ल को रुहेल्लापुर में प्रधानाचार्य बनाया गया है। जालौन से लोकमन्य सौकिया को राजकीय महना तथा राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर के सहायक अध्यापक रमेशचंद्र को राजकीय उदई सरायं में प्रधानाचार्य बनाया गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमोशन सूची जारी हो गई है, जिसमें जिले को 13 प्रधानाचार्य मिले हैं। प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों की स्थिति में सुधार होगा।
तेरह स्कूलों को मिले प्रधानाचार्य
- 14 राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य विहीन हैं
अमर उजाला ब्यूरो