फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिखेगा ‘सुपर मून’, लोगों में उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बुधवार को चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। इसको लेकर हर किसी में उत्सुकता है। हालांकि ‘सुपर मून’ अन्य दिनों की तुलना में 14 फीसदी बड़ा व तीस फीसदी अधिक चमकदार होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चंद्र ग्रहण देखना दोषपूर्ण है। इसलिए इसे देखने से बचना चाहिए।

आचार्य दुर्गा दत्त शास्त्री ने बताया कि यह साल का पहला चंद्र ग्रहण है। शाम पांच बजकर 17 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएंगे जो रात आठ बजकर 42 मिनट तक साढ़े तीन घंटे चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। चंद्र उदय शाम छह बजकर दस मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इस दौरान भोजन आदि नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे। गर्भवती स्त्रियों को चंद्र ग्रहण देखना वर्जित है।
विज्ञापन


आचार्य केके पांडेय ने बताया कि चंद्र ग्रहण का असर अगले 15 दिनों तक पड़ेगा जो अनिष्टकारी हो सकता है। धनु, वृषिक, मकर, मीन, कर्क और सिंह राशि वालों पर चंद्र ग्रहण ज्यादा भारी पड़ेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान भक्तों को अपने ईष्ट देव को याद करना चाहिए और जप करना चाहिए।
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण के समय यह करें
- चंद्र ग्रहण के पहले खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियां डाल दें। पके हुए अन्न को गाय, कुत्ते को देकर नया भोजन बनाएं।
- चंद्र ग्रहण के दिन जप, ध्यान और दान से एक लाख गुना ज्यादा फल मिलता है।
- ग्रहण काल के समय पूजा अर्चना करनी चाहिए।

पांच फरवरी से शुरू होंगे शुभ कार्य
आचार्य कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि चार फरवरी से शुक्र उदय हो रहा है। पांच फरवरी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे जो 15 मार्च तक चलेंगे। इसके बाद 15 अप्रैल तक खरमास रहेंगे। खरमास के दौरान मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें