फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस आज, तौले जाएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में 24 और 27 अक्तूबर को वजन दिवस का आयोजन होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच वर्ष तक के बच्चों की तौल की जाएगी। कुपोषण और अति कुपोषण की जांच भी होगी। इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


डीएम ने वजन दिवस की सफलता के लिए 97 सेक्टर प्रभारी और 920 ग्राम सभा वार्ड पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। ये आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर वजन दिवस का निरीक्षण करेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि मंगलवार को तेलियानी, अमौली, देवमई, भिटौरा, हथगाम, ऐराया एवं विजयीपुर विकास खंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन दिवस का आयोजन होगा। इसी प्रकार 27 अक्तूबर को हसवा, बहुआ, खजुहा, शहर, मलवां, असोथर, धाता में वजन दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन


24 और 27 को होने वाले वजन दिवस में अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय नहीं मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन दिवस मनाया जाना है। उद्देश्य कुपोषित बच्चों को चिह्नित करना है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया गया जिसका नंबर 05180-224415 है। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो इस नंबर पर बताई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें