फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डॉक्टर से इलाज के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर 1.14 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉक्टर से इलाज के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1.14 लाख रुपये की ठगी की है। राधानगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी लवकुश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को वह गूगल पर कानपुर के एक न्यूरो डॉक्टर का संपर्क नंबर खोज रहे थे। नंबर न मिलने पर कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर का कर्मचारी बताते हुए इलाज के लिए नंबर बुक कराने की बात कही और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया।
लिंक खोलते ही मोबाइल पर ओटीपी आने लगे और कुछ ही देर में खाते से रुपये कटने का मैसेज आ गया। बैंक जाकर जानकारी करने पर पता चला कि खाते से 99 हजार 800 रुपये एक बैंक खाते में और 15 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें