फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी गरीबों को मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन
विज्ञापन


फतेहपुर। शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन से मिले आदेश के बाद बिजली विभाग ने ऐसे लोगों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधीक्षण अभियंता ने तीनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं से रिपोर्ट भी तलब की है।

शहरी गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देने के लिए विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अंतर्गत टाउन एरिया में रहने वाले गरीबों को चिह्नित किया जा रहा है। 23 जुलाई को उपकेंद्रों में कैंप लगाया जाएगा और गरीबाें को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद ऐसे गरीबों की सूची तैयार की जा रही है। गरीबों को कनेक्शन तो मुफ्त मिलेगा लेकिन बिल वसूला जाएगा।

- 23 जुलाई को उपकेंद्रों में लगाया जाएगा कैंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें