फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समाधान दिवस में शिकायतें 110, मौके पर चार का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तहसील समाधान दिवस में जिला स्तरीय अफसरों की मौजूदगी के बाद भी फरियादियों की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है। शिकायती पत्रों को गंभीरता से लेने के बजाय शिकायतकर्ताओं का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है। इसे लेकर पीड़ित लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील के समाधान दिवस में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीसापुर निवासी बिनेश सोनकर ने डीएम रविन्द्र सिंह के नाम शिकायत पत्र एसडीएम प्रदीप रमन को दिया। बताया कि उसकी भूमिधर जमीन पर पत्थरगढ़ी थी। उसे पड़ोस के कुछ दबंगों ने उखाड़ कर फेंक दिया और कब्जा कर लिया है। इसकी समाधान पर शिकायत 4 जनवरी 2025 और 20 जनवरी 2025 को कर चुके हैं। बताया कि दो बार थाना दिवस में ही शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने पिता देवी प्रसाद, भाई अंकित समेत तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। वह समाधान दिवस पर तीसरी बार डीएम से मिलकर अपनी फरियाद लगाने पहुंचे, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी मिलने नहीं दिया गया। इसी प्रकार छिछनी गांव के रहने वाले बसंन्ता ने कहा कि घर को जाने वाले रास्ते पर पड़ोस के प्रभावशाली व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर शौचालय निर्माण करा लिया और खूटा गांड़ कर मवेशी बांध रहे हैं। समाधान दिवस में पहले आ चुके हैं। समाधान नहीं होने पर दूसरी बार डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उधर गाजीपुर कस्बे के महबूबनगर निवासी शाहीन बेगम ने शिकायत पत्र में स्पष्ट किया है कि 21 जनवरी को पति असरफ परदेश से घर आया था। थाने में तैनात दो सिपाही पति को जबरन थाने ले गए। आरोप है कि सिपाहियों ने मारपीट की जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया और तीन हजार रुपये भी छीन लिया। इस समाधान दिवस में कुल 110 शिकायतें मिली। इसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें