फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिंदकी में सेवायोजन ने कैंपस प्लेसमेंट व कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें 350 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में प्रतिभागी कंपनी सुखमा संस एंड एसोसिएट्स ने 36, कॅरिअर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स ने 34 व पीपल दी ऑनलाइन सर्विसेज ने 36 प्रतिभागियों का साक्षात्कार करके चयन संबंधित प्रक्रिया पूरी की। रोजगार मेला प्रभारी शशांक पांडेय ने बताया कि जनपद में रोजगार मेला व कॅरिअर काउंसलिंग में युवा रूचि ले रहे हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी से 16,570 रुपये व 17,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। कॅरिअर काउंसलिंग व कैंपस प्लेसमेंट में सभी युवाओं का रोजगार संगम पोर्टल में पंजीकरण हुआ है। इसके बाद ही साक्षात्कार में युवाओं को बैठने का मौका दिया गया। इस मौके पर आशीष दीक्षित, चंद्रकिशोर, मो. जमीर व राजकीय आईटीआई बिंदकी से केपी वर्मा, संजीव शुक्ला, बीनू गुप्ता, जगदीश व सुनील पटेल मौजूद रहे।
आज ठा. युगराज सिंह पीजी कॉलेज में मेला
शुक्रवार सुबह 11 बजे से शांतिनगर स्थित ठाकुर युगराज सिंह पीजी कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग व कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी मेला प्रभारी शशांक पांडेय ने दी।