फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत बच्चों का कराएं निपुण असेसमेंट : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित कार्यक्रमों के अनुश्रवण के लिए गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीडीओ पवन कुमार ने की।
विज्ञापन

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है उसे जल्द पूरा कराएं। जर्जर परिषदीय विद्यालयों का नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करें। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाएं। प्रत्येक माह सभी बच्चों का निपुण शत प्रतिशत असेसमेंट अवश्य करें। विद्यालयों में संवेदनशीलता के साथ कॉलिंग रजिस्टर बनाएं।

क्लास रूम, प्रधानाध्यापक रूम, पठन–पाठन का शेड्यूल चस्पा करें और रोस्टर के अनुसार पठन–पाठन का कार्य कराया जाय। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद मद में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत खेलकूद सामग्री क्रय कर बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करें। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, डीडीओ, डीपीओ, बीएसए, अधिशासी अभियंता विद्युत, समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें