फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नंदन कानन, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
स्टेशन मे लगी भीड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। महाकुंभ मेले के लिए स्टेशन पर केवल महाकुंभ मेला स्पेशल 50 ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा। इस कारण स्टेशन पर ठहरने वाली 10 दैनिक ट्रेनों को तीन फरवरी तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या शाही स्नान पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन से महाकुंभ मेले के लिए करीब 50 ट्रेनों का ठहराव किया गया। मेला रूट पर सिर्फ महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के विशेष तौर पर आवागमन के लिए बुधवार को नंदनकानन, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बनारस उधना, रीवा आनंद बिहार, जोधपुर हावड़ा, नार्थ ईस्ट, जम्मूतवी, बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस समेत करीब 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया।
इससे महाकुंभ के यात्रियों को जरूर सुविधा मिली लेकिन बीकानेर, इटावा, जोधपुर, दिल्ली, हावड़ा, जयपुर, मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों के आरक्षित 35 टिकट निरस्त किए गए। वहीं मेले में भीड़ का अधिक दबाव होने पर सरकार ने महाकुंभ मेले में आने से श्रद्धालुओं को रोकने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि भीड़ को लेकर अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया। मेले की भीड़ कम होते ही सभी ट्रेनें अपने-अपने स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। यात्रियों के रोकने के लिए आदेश किए गए थे। लेकिन इसका प्रभाव मेले में जाने वाली ट्रेनों पर नहीं हुआ। सभी यात्रियों को मेला स्पेशल ट्रेनों में बैठाकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें