फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कॉलेज में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। छिवलहा स्थित एक कॉलेज में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिलमी गांव के एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठगे गए। पीड़ित लक्ष्मीकांत ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खागा में 10 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया कि उनके पुत्र रजनीकांत को नौकरी दिलाने के लिए आरोपियों ने 15 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास में आकर उन्होंने 10 लाख रुपये दे दिए लेकिन नौकरी नहीं मिली और रकम भी वापस नहीं की गई।
रुपये मांगने पर आरोपियों ने टाल-मटोल शुरू कर दिया। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट के आदेश पर रविवार को रामनगर निवासी प्रकाश त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, कमला नगर निवासी कामता प्रसाद, ऋषभ मिश्रा, पीयूष मिश्रा, सिलमी निवासी गंगा प्रसाद, जमुना, प्रदीप, नई बाजार खागा के विकास और अमित सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर आरके पटेल ने बताया कि ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें