प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर
से रविवार को निकाली गई शिव बारात में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जगह-जगह शिव बारात पर लोगों ने फूलों की बारिश की।
शिव बारात के
दौरान निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ हाजी रजा ने किया। शिव बारात
मुराइनटोला से होकर लाला बाजार, आवास विकास, वीआईपी रोड होते हुए तांबेश्वर
चौराहे से ब्रह्माकुमारी मार्ग पर स्थित नव निर्मित भवन ब्रह्माकुमारी
ईश्वरीय विश्व विद्यालय पहुंची।
यहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन
ज्योति ने समापन किया। बाद में शिव ध्वजारोहण भी किया गया। शिव बारात के
दौरान जगह-जगह भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान मुन्नी, दिव्या, सीता,
स्वाती, पिय्रंाक, निशा, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।