फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटियाबाजों से बिजली की सप्लाई गड़बड़ाई

Mon, 29 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सुचारु बिजली सप्लाई में जर्जर तार और कटियाबाज बाधक बने हुए हैं। इनसे निपटने में बिजली विभाग असहाय दिख रहा है। शहर के शांती नगर, चौक, ज्वालागंज, देवीगंज, मुराइन टोला आदि इलाकों में कटियाबाज सक्रिय हैं। इन इलाकों में जर्जर तार आए दिन तेज चिंगारी के साथ टूटकर गिर रहे हैं। उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की बदहाली को बयां करती रिपोर्ट।
विज्ञापन


दृश्य एक
यह नजारा शहर के सिविल लाइन इलाके का है, जहां पर जर्जर बिजली के तार आए दिन टूटकर गिर जाते हैं, जिन्हे बनाने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। सिविल लाइन के विनय तिवारी, अशोक कुमार ने बताया कि कई बार अधिशासी अभियंता से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है अब समस्या और बढ़ेगी।  

दृश्य दो
 शहर के राधानगर इलाके में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है, यहां बिजली के तार बांस की फंटियों के सहारे टिके हुए हैं, जो आए दिन तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर गिरते हैं। ऐसे में अप्रिय घटनाएं होने की संभावनाएं रहती है। पूर्व सभासद दिनेश तिवारी खलीफा, दवा व्यापारी अशोक गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग जर्जर लाइनें ठीक नहीं करवा रहा, जिससे लोगों को समस्या हो रही है। जल्द ही अधीक्षण अभियंता से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता आरएन सिंहने कहा कि शहर और गांवों का निरीक्षण कर जर्जर लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए जेई के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की रणनीति बनाई जाएगी। एसडीओ से जर्जर लाइनों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें