फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को मारी गोली

Sat, 21 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश में दावत खाने गए युवक को घेर कर गोली मार दी गई। लहूलुहान हालत में युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी अजय यादव गुरुवार को अपने दोस्त डबौआ निवासी राजेश सिंह के यहां दावत खाने गया था। वह राजेश के घर पहुंचा ही था कि वहां डबौआ का ही विपिन पहुंचा और बंदूक से अजय के ऊपर फायर झोंक दिया।

संयोग से अजय दूसरी तरफ कूद गया। इससे गोली उसके हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। अजय की चीखपुकार सुन घटनास्थल पर भीड़ लग गई। हमलावर मौके से भाग गया। राजेश घायल अजय को थाने ले गया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि विपिन और राजेश के बीच रंजिश चल रही है। उसका दावत में जाना आरोपी को नागवार लगा। इसी लिए आरोपी विपिन ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल अजय यादव की तहरीर पर विपिन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें