दिल में देश सेवा की ललक लिए युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए ट्रैक पर सरपट दौड़े। राजपूत रेजीमेंट सेंटर में भर्ती होने आए युवकों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में जौहर दिखाए।
सेामवार को भर्ती की शुरुआत युवकों ने लंबाई नाप से हुई।
रिलेशन के अनुसार छूट देने पर पास हुए युवकों को करियप्पा मैदान में ले जाया गया। यहां युवकों को 1600 मीटर दौड़ पास करने का लक्ष्य दिया गया। 5.20 मिनट में पास होने वाले युवकों को पहले तथा 6 मिनट में पास होने वाले युवकों को दूसरे ग्र्रुप में रखा गया।
दौड़ परीक्षा में पास होने के बाद युवकों को गड्ढा कूद, बैलेसिंग, बीम आदि परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। पास होने वाले युवकों को अगले चक्र के परीक्षण के लिए पास घोषित किया गया। भर्ती अधिकारी ने बताया कि राजपूत रेजीमेंट सें टर की भर्ती 17 व 17 अक्तूबर को होगी।
इन्होनें बताया कि यूनिट हेड क्वाटर की भर्ती के तहत पूर्व सैनिक व कार्यरत सैनिकों के सगे संबंधी भाग ले सकते हैं। इन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, देहली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ के राजपूत, गुर्जर और ब्रह्मण, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, देहली, हरियाणा, राजस्थान, के जाट, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, देहली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अहीर, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बंगाली जाति के युवाओं केा भर्ती देखने के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
इन्होंने बताया कि भर्ती देखने के लिए आने वाले युवाओं को अपने साथ रिलेशनशिन प्रमाण पत्र, कक्षा 10-12 की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र के अलावा एनसीसी अथवा स्पोर्ट से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की वास्तविक व फोटोकापी के अलावा 10 रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य होगा।
भर्ती अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 1200 युवकों ने सेना भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में 450 युवकों को पास घोषित किया गया।