फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवा कराएं पंजीकरण, मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 12 May 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देकर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के रूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए 18 से 29 वर्ष तक के युवा MYBharat पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। जरूरत पड़ने पर उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान परिस्थितियों व सुरक्षा को देखते हुए एक मजबूत व समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र तत्काल बनाने की जरूरत है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक की श्रंखला स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें बचाव व निकासी अभियान, प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया व पुनर्वास कार्य में सहायता शामिल है। इससे माई भारत, युवा कार्य व खेल मंत्रालय से युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के रूप में नामांकन/पंजीकरण करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
युवाओं को राष्ट्रीय सेवा में भाग लेने और आपातकालीन स्थिति में अहम भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का ठोस कदम है। इसका उद्देश्य एक प्रशिक्षित, तत्पर और सक्षम स्वयंसेवक बल का निर्माण करना है, जो सार्वजनिक आपात स्थितियों नागरिक व प्रशासन की सहायता कर सके । इससे देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवा आगे आएं और MYBharat नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करें।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और MYBharat के आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in पर उपलब्ध है। यह पहल युवाओं में नागरिक उत्तरदायित्व व अनुशासन की भावना मजबूत करती है। पंजीकृत युवाओं को जरूरत के अनुसार महत्वपूर्ण परिस्थितियों में तत्काल और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए जीवन-रक्षक कौशल व प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें