सेना में रिलेशनशिप भर्ती के दौरान दौड़ रहे एक आगरा के युवक का पैर फिसल गया। इससे वह घिसटता हुआ पेड़ से टकरा गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पैर टूटने की बात कही है।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में सोमवार को रिलेशनशिप भर्ती रैली के पहले दिन करियप्पा मैदान में अभ्यर्थियों को सुबह प्रवेश दिया गया। वहां उनके कागजात चेक होने के बाद दोपहर में अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया था। दौड़ में शामिल आगरा के ड्रीम्स पैरालाइज कॉलोनी निवासी सूरज सिंह (18) पुत्र राकेश कुमार का अचानक पैर फिसल गया।
सूरज ने बताया कि वह स्पीड में था। इस लिए फिसलता हुआ एक पेड़ से टकरा गया। इससे उसका पैर टूट गया। उसे दोपहर करीब डेढ़ बजे लोहिया अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने भर्ती करने के बाद बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर से सुबह से करियप्पा मैदान के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।