फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ की वकीलों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के बाहर भ्रष्टाचार का पुतला फूंकते वकील। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कन्नौज में लेखपाल और वकीलों में हुए विवाद में वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके विरोध में जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने भ्रष्टाचार का पुतला फूंक कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं, कायमगंज में भी सोमवार को मुंसिफ कोर्ट व तहसील के वकीलों ने तहसील गेट पर भ्रष्टाचार का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही एसडीएम अमित आसेरी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व महा सचिव संजीव पारिया के नेतृत्व में वकीलों ने कचहरी परिसर में भ्रष्टाचार का पुतला फूूंक कर प्रदर्शन किया। वह नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां राज्यपाल संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया।
इसमें कहा कि कन्नौज जिले में विगत कुछ दिन पूर्व पूर्व पदाधिकारियों के विरोध कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। वकीलों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के वकील कन्नौज जिले के वकीलों के आंदोलन को समर्थन करती है। वकीलों ने कन्नौज जिले के दर्ज वकीलों के खिलाफ झूठे मुकदमे को तत्काल वापस लिए जाने, वकीलों का उत्पीड़न बंद करने और दोषी लेखपालों को बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अजीत मिश्रा, श्यामवीर सिंह सोमवंशी, दीपक द्विवेदी, कृष्ण कुमार पांडेय, अरविंद शर्मा, राजीव सोमवंशी, यादव सिंह शाक्य, सचेंद्र प्रताप, पीयूष दुबे, पुष्पेंद्र याव, राजेंद्र यादव समेत अन्य वकील मौजूद रहे।
वहीं, कायमगंज में बार के अध्यक्ष अरुण यादव, राजस्व बार के सचिव सतेंद्र सिंह गंगवार, राघव चंद्र शुक्ला, अनूप कुमार भोजवाल, अनिल कुमार, खुशहाल ख़ां, जब्बाद खां, अनुज सक्सेना, जाहिद खां, सत्यपाल, उपेंद्र यादव, अमित शाक्य, सुभाष सक्सेना, हरवेंद्र सिंह गौड़, जगजीवन लाल पांडेय, अवनीश गंगवार, अनोखेलाल शाक्य, शिवमंगल बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें