फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 06 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना नवाबगंज अंतर्गत युवक की सोमवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को नवाबगंज के दनियापुर मार्ग पर फेंक गए। पहचान मिटाने के लिए मृतक की शर्ट का कालर फाड़ ले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के दनियापुर खड़ंजा मार्ग पर नगला खागर पुलिया के पास मंगलवार की तड़के 27 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। युवक की सीने में गोली मार कर हत्या की गई थी। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क पर शव  देखा तो सूचना पुलिस को दी।

नवाबगंज एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां ने आसपास के लोगाें से घटना के बारे में जानकारी की। घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए। पुलिस ने मृतक के पैंट से 270 रुपये भी कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि हत्या करने के बाद शव यहां पर फेंका गया है। घटनास्थल पर खून नहीं था। उसके शरीर पर काला पेंट, स्पोर्ट्स जूते, बैंगनी शर्ट थी। दाहिने हाथ में विनोद कुमार की पत्नी जसोदा गुदा हुआ था साथ गले में माला पड़ी थी। हत्यारों ने युवक की शिनाख्त छुपाने के लिए शर्ट में टेलर का नाम फाड़ लिया।

एसओ ने बताया कि कुछ लोगों ने रात करीब 12.40 बजे एक बोलेरो को देखा था। माना जा रहा है कि इसी से हत्यारे आए थे। युवक की शिनाख्त करने के लिए पांच घंटे तक शव को मौके पर रखा गया। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकीदार अनिल कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसे तरमीम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें