फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर का निकला नवाबगंज में मिला लावारिस शव

Tue, 06 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया से लापता हुए फोटोग्राफर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्याराें ने शव को नवाबगंज में फेंका था। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया था। शिनाख्त कराने के लिए शव को लोहिया अस्पताल में रखवा दिया गया था। मंगलवार देर शाम परिजनों ने लोहिया अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी फोटोग्राफर राजीव मिश्र तीन अक्तूबर को अपने दोस्त विपिन गंगवार निवासी आवास विकास कालोनी के साथ गया था। राजीव के घर न पहुंचने पर पत्नी मंजू मिश्रा ने शहर कोतवाली में सीओ सिटी योगेश कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था।

पत्नी ने दोस्त विपिन गंगवार पर अपहरण करने की आशंका जताई थी। चार अक्तूबर की सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव घुमइया रसूलपुर के निकट सड़क किनारे स्थित खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। नवाबगंज पुलिस ने अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त करने के लिए शव लोहिया अस्पताल में रखवा दिया था। मंगलवार को फोटोग्राफर के परिजन नवाबगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन


यहां परिजनों को बताया गया कि चार दिन पहले एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव लोहिया अस्पताल में रखा है। इस पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी में मंजू मिश्रा ने शिनाख्त की। शव की शिनाख्त होते ही मंजू मिश्रा दहाड़े मारकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें