फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दबंगई: तीन युवकों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दबंगई: तीन युवकों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के दोनों थाना पुलिस का दबंगों को कतई भय नहीं है। रविवार शाम तीन स्थानों पर हुई मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। घायल थाने पहुंचे, तो पुलिस ने दबंगों को पकड़ने और मुकदमा लिखने के बजाय सिर्फ मेडिकल भर कराया। इससे दबंगों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। एक मामला पारिवारिक होने से तहरीर नहीं दी गई।
पहली घटना बूरा वाली गली की है। यहां मकान लेने के मकसद से एक युवक अपनी ताई के घर घुस गया। उनसे मकान का बैनामा करने का दबाव बनाया। ताई के पुत्र ने जब मकान न देने की बात कही, तो चाचा के बेटे ने उसे जमीन पर गिरा लिया। जमकर पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर परिवार के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी पहुंच गए। उन्होंने पिटाई करने वाले युवक की तलाश की, मगर वह पास की गली में घुस गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं देने दी। मोहल्ला मित्तू कूंचा निवासी रविंद्र कुमार शाक्य पुत्र राकेश कुमार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला सेनापति की ओर गया था। मोहल्ले के नुक्कड़ पर पहुंचे, तो घात लगाए बैठे 14 दबंगों ने हॉकी, तमंचे की बटों से हमला बोल दिया। इससे रविंद्र लहूलुहान हो गया। आसपास के लोग आने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। उधर, मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला भीकमपुरा नक्कार्चियान निवासी जरदोजी कारीगर रहीश (30) पुत्र हमीद रविवार रात दुकान से तंबाकू लेने आया था। वहीं बैठे चार लोगों ने रॉड और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे रहीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। किसी भी मामले का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें