फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अचरा रोड पर सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से एक युवक पुनीत शर्मा की देर रात तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सैंथरा गांव निवासी पुनीत शर्मा (18) अपने दोस्त अभिषेक (25) पुत्र सुभाष के साथ बाइक से कायमगंज आ रहा था। वे आतिशबाजी खरीदने बाजार जा रहे थे। झब्बूपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर इजौर गांव निवासी अभिषेक (22) पुत्र कमलेश और अभिषेक (18) पुत्र नंदराम सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। चारों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
मृतक पुनीत के परिवार पर दुखों का पहाड़
पुनीत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बाद में तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान हर्षित गंगवार ने बताया कि पुनीत के पिता कुलदीप शर्मा की तबीयत अक्सर खराब रहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे दिल्ली में मजदूरी करते थे। दिवाली मनाने के लिए परिवार गांव आया था। पुनीत माता-पिता का बड़ा बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें