फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हादसों में बाइक सवार युवक समेत दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि घायल दंपती का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानगंज खरेंटा निवासी राघव बाइक से शमसाबाद बाजार आया था। लौटते समय ढाईघाट रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राघव गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में लहरा रजाकुलीपुर निवासी राजेश पत्नी रूपा देवी के साथ बाइक से बाजार करने आए थे। खुडना घमघमा गांव के पास देसी शराब ठेके के निकट सामने से आई अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें