फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
घायल पंकज सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन

अमृतपुर। लघुशंका करने गया युवक के शनिवार रात को संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों के जानकारी देने पर रविवार की सुबह एसओ ने अस्पताल जाकर घायल के बयान दर्ज किए।
थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी रक्षपाल का 38 वर्षीय पुत्र पंकज शनिवार रात लगभग 12 बजे लघुशंका करने के लिए घर से निकला। इस दौरान जानवरों के बाड़े के पास उसे किसी ने गोली मार दी।गोली उसके पेट के किनारे से चीरती हुई बाहर निकल गई। चीख सुनकर निकले परिजनों ने घायल को आवास विकास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों की सूचना पर दरोगा दिलीप कंचन गांव गए, लेकिन पंकज व उसके परिजन नहीं मिले। रविवार को एसओ सुरेंद्र सिंह यादव लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां भी पंकज के न मिलने पर प्रधान से जानकारी कर प्राइवेट अस्पताल जाकर बयान दर्ज किए। पंकज ने बताया कि उसे नहीं पता कि गोली किसने मारी है। इलाज कराने के बाद तहरीर देंगे। एसओ ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें