फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बाइक से जा रहे युवक की दुर्घटना से मौत

विज्ञापन
मनीष की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रात में बाइक से जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रात में छिबरामऊ जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गश्त पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी झाऊलाल का 22 वर्षीय पुत्र मनीष यादव कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कानपुर से गांव आया था। शुक्रवार रात लगभग डेढ़ बजे मनीष बाइक से छिबरामऊ निवासी सैनिक भाई रामनिवास के घर जाने के लिए निकला था। गांव बहोरिकपुर से एक किलोमीटर आगे व काली नदी पुल से पहले किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने से सिर में आई चोट से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन को भगा ले गया। लगभग ढाई बजे पुलिस की टीम गश्त करती काली नदी पुल की ओर पहुंची तो उसे मृत पड़ा देखा। सिपाहियों ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही भाई व मां मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मनीष कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन

वह बाइक भाई के यहां खड़ी करके बस से कानपुर जाने की योजना बनाकर घर से निकला था। उसकी तीन वर्ष पहले कंचन से शादी हुई थी। मनीष की मौत पर भाई सुभाष, कुंवर सिंह, शिवकुमार, अनीस व पत्नी कंचन, मां वीरावती को रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें