फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहाने गया युवक गंगा में डूबा

Sat, 10 Jun 2017 11:06 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्तों संग नहाने गया युवक गहरे पानी में जाकर गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने उसका शव निकाल लिया है।  शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस में शाहजहांपुर के जलालनगर कसबा निवासी नूर (25) पुत्र अफजल अनुबंधित बस चालक के रूप में काम करता है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह वह बस लेकर आया। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह पांचाल घाट के निकट गांव भउआ नगला निवासी अपने दोस्त ऋषिदेव के यहां पहुंचा। शाम छह बजे के बाद नूर अपने दोस्त ऋषिदेव, कुलदीप व सुभाष के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने पहुंचे।

इस दौरान तैरते समय नूर गहरे पानी में जाकर डूब गया। यह देख दोस्तों ने चीखपुकार मचाते हुए उसे तलाशा पर कोई पता नहीं चला। सूचना पर यूपी 100 पुलिस व चौकी इंचार्ज पांचालघाट अंगद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें