फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस में बेहोश मिला युवक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भिवानी से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के फरहा थाना क्षेत्र के गांव कुरीला बटोलर निवासी धर्मवीर सिंह (30) पुत्र पूरन सिंह दिल्ली में काम करता है। कालिंदी एक्सप्रेस से वह घर लौट रहा था। रास्ते में बेहोश हो गया। सुबह स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की। धर्मवीर बेहोश पड़ा मिला। उसे नीचे उतारा गया। कुछ देर प्रयास के बाद उसने अपना नाम-पता बताया।
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही कमलेश सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि युवक अधिक शराब पीने से धर्मवीर बेहोश हो गया था। बेटा बीमार होने की खबर पर वह घर जा रहा था। उसके बैग में चार हजार रुपये और सामान मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें