संदिग्ध हालात में मरे युवक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका
शमसाबाद। मौसा के यहां से घर आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता ने पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि युवक ने अपने ताऊ और तहेरे भाई को खेत म जहर खाने की सूचना फोन पर दे दी थी।
गांव रोशनाबाद निवासी नंदकिशोर की पत्नी के निधन के बाद पांच साल से उनका दूसरे नंबर का पुत्र केशव (22) बदायूं में मौसा के यहां रहने लगा था। बुधवार सुबह वह बाइक से घर आया। उसने कपड़े बदले और खेतों की तरफ चला गया। कुछ ही देर में केशव ने अपने ताऊ नेकराम और तेहेरे भाई अरुण को फोन किया।
कहा कि उसने जहर खा लिया है। इस पर लोग खेतों की तरफ भागे। वहां पड़े केशव को परिजन सीएचसी लाए। यहां से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। पिता नंदकिशोर ने पुलिस को सूचना देकर पुत्र की मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त की है।