फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोलकाता में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 12 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-30, ललित तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोलकाता में ट्रेन से कटने से युवक की मौत हो गई। बहन ने एक युवती पर ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक युवती की शिकायत पर ललित थाने में भी बंद रहा था। उसे पिता ने छुड़ाया था।
विज्ञापन

शनिवार को शव घर लाया गया। कादरीगेट थाने के गांव खानपुर कोठा निवासी ललित तिवारी (27) का शव आठ अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेन की पटरियों के बीच में पड़े होने का सूचना परिजनों को मिली। इसके बाद परिजन मौके पर रवाना हुए। वहां से शनिवार को शव लेकर घर पहुंचे तो सभी बेहाल हो गए।
छोटी बहन मंजू तिवारी ने बताया कि फोन पर भाई एक लड़की से बात करने लगे थे। एक बार उसके बुलावे पर नहीं गए तो भाई को थाने में बंद करवा दिया। पिता रामवीर तिवारी ने उसे छुड़वा लिया था। इसके बाद फिर भाई को बुलाकर ले गई। उसी लड़की ने कोलकाता में ट्रेन से धक्का दिया है। भाई वहां सिलाई का काम करता था। एक छोटा भाई अनमोल तिवारी भी है। कादरीगेट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें