फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 12 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-32, पायल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में अकेली एक किशोरी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। कोल्ड स्टोरेज में आलू बीनने के बाद शाम को घर पहुंची दादी ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव उतारा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला जंगबाज खां निवासी अनुराग की बेटी पायल (17) शनिवार को घर में अकेली थी। पिता सिलाई करने गए थे। दादी शारदा कोल्ड स्टोरेज में आलू बीनकर शाम करीब छह बजे घर पहुंची तो कई बार कुंडी बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने पड़ोसी के बच्चे को छत के सहारे अंदर भेजकर कुंडी खुलवाई तो पायल का शव फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पिता अनुराग भी पहुंच गए। आसपास के लोगों का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे छोटे भाई राहुल, देव व पूनम ने गेट खुलवाया। नहीं खुलने पर वह पड़ोसी के घर सो गए थे। दादी शारदा ने बताया कि चार साल पहले पायल की मां की मौत हो गई थी। तभी से वह मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती थी।
विज्ञापन

दरोगा अमित गुप्ता और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-32, पायल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें