फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत

विज्ञापन
आशुतोष की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक युवक फोटोग्राफर का काम करता था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वनखड़िया निवासी कैलाश बाबू राजपूत के मकान में उमेश चंद्र बाथम किराए पर रहते है। वह बिजली मिस्त्री है। उनका पुत्र आशुुतोष बाथम (20) फोटोग्राफर का काम करता था। वह गुरुवार शाम करीब सात बजे अपनी मां पूनम से एक कार्यक्रम में फोटो खींचने जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग 1.30 बजे वह घर वापस आ रहा था। जिला जेल चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय कानपुर से कासगंज जा रही मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख कर भाई हेमंत बाथम, बहन राही बाथम, मां पूनम व पिता उमेश चंद्र रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें