फर्रुखाबाद। भोलेपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को युवा कांग्रेस की 20 सदस्यीय कमेटी घोषित की गई। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व चार ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने प्रदेश सचिव सचिन शंखवार की मौजूदगी में कमेटी घोषित हुई। उसमें मोहित शुक्ला व मो. सादिक को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा आठ महासचिव व नौ सचिव नियुक्त किए हैं। उन्होंने चार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों में अर्जुन शर्मा को सदर, सत्यप्रकाश तिवारी को अमृतपुर, मो.शाकिब को भोजपुर व मो.अफसर को कायमगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा बढ़पुर, राजेपुर, कमालगंज व मोहम्मदाबाद में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किए गए। (संवाद)