फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता की डांट पर युवती ने दी जान, घर में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मोहल्ला अवंतीबाई नगर में पिता की डांट से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन

अवंतीबाई नगर निवासी श्रीराम की बेटी शेफाली (19) ने शनिवार सुबह घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय पिता दूध बेचने डेयरी पर और मां सरिता काम पर गई थीं। घर में छोटी बहन सोनाली मौजूद थी। उसने बताया कि सुबह गाय के दूध में मक्खी गिरने की बात को लेकर पिता ने शेफाली को डांट दिया था। इसके बाद वह कमरे में चली गई।
कुछ देर बाद छोटी बहन की चीख सुनकर मौसा राधेश्याम और चारा काटने आए बबलू पठान मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को नीचे उतारा और चिकित्सक को बुलाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के सदमे में पिता श्रीराम ने अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। शेफाली चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से मां सरिता, बहन सुनाली तथा भाइयों आदित्य और अविनाश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पिता की डांट से आहत होकर युवती के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें