फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छत से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ में बृहस्पतिवार की देर रात को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत गई। युवती की शादी शहर के मोहल्ला आशानगर में तय थी। अक्तूबर में गोदभराई के बाद तीन मार्च को शादी होनी थी।
विज्ञापन

अछरामऊ निवासी कृष्ण बहादुर सिंह की 21 वर्षीय बेटी प्रिया सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ी थी। पिता कृष्ण बहादुर ने बताया कि प्रिया ने इंटर तक पढ़ाई की थी और घर के कामों में मां का हाथ बंटाती थी। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे प्रिया अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ छत पर सोने गई थी। रात में किसी समय वह अचानक छत से नीचे गिर गई। हिमांशु ने जब उसे छत पर नहीं देखा तो गली में तलाश की और उसे खड़ंजे पर पड़ा पाया। खड़ंजे पर इंटरलॉकिंग होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब पौने एक बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें