फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: प्रेमिका के साथ आए युवक ने धारदार हथियार से की अधेड़ की हत्या, सहेली की मां को भी मारने की कोशिश

Sat, 16 Dec 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमिका के साथ आए युवक ने देर रात अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी के हमले में एक महिला भी घायल हुई है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के मोहल्ला भोलेपुर क्रॉसिंग के पास यह वारदात हुई। दरअसल, बीती रात महिला ज्योति शर्मा के घर उसकी बेटी की सहेली नाई नूर रुकने के लिए आई थी। इस दौरान बेटी के सहेली ने महिला को बॉयफ्रेंड के आने की भी जानकारी दी।

घायल महिला के अनुसार, बेटी की सहेली ने उसे बताया कि सुबह में हम लोग चले जाएंगे, रात होने की वजह से हमने दोनों को घर में रोक लिया। घायल महिला ने बताया कि उसके घर में ही परचून और कपड़े की दुकान है। उसका भाई पप्पू शर्मा अविवाहित था, उसके जीवन यापन के लिए घर में ही परचून की दुकान करा दी थी।
विज्ञापन


रात में घर रुकी युवती के बॉयफ्रेंड ने मसाला मांगा, जिस पर दुकान में लाइट न होने की वजह से हमने कहा कि टॉर्च लेकर मसाला निकाल लो। घायल महिला का आरोप है कि उसने कई बार मसाला देने के लिए कहा। जब हम उठकर गए तो उसने मेरे गले में फांसी लगाने के लिए मफलर डालकर कश दिया।


किसी तरह चीख-चिल्ला पर भाई पप्पू शर्मा से बचाने के लिए आवाज लगाई और दरवाजा खोलकर करके बाहर भागी। घायल महिला ने बताया युवक के हाथ में चाकू था, उसने मेरे गले में चाकू मार दिया। बचाने आए भाई का युवक ने चाकू से गला रेत दिया और उसके ऊपर चाकू से कई ताबड़तोड़ बार किए, जिसके बाद युवक मौके से भाग गया।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ज्योति शर्मा और उसके भाई पप्पू शर्मा को जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पप्पू शर्मा को मृत घोषित कर दिया और ज्योति शर्मा को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें