फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी नईम खां ने ट्रक के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे छोटा भाई फहीम खां घर से बाजार पैदल गए थे। पुरानी मछली मंदिर के पास फतेहगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भाई फहीम को टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान वह नदीम और मोहम्मद खुर्शीद मौजूद रहे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोहरापुर निवासी सतेंद्र कुमार (45) बाइक से कस्बा में बाजार करने आए थे। बाइक पर गांव के पंचम (50) भी बैठे थे। रामलीला मैदान के निकट खुदागंज की ओर से आ रही बाइक सतेंद्र की बाइक में टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां सतेंद्र की हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें