फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गुरसहायगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही कार की फतेहगढ़ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। भोजपुर चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। परिजनों के मुताबिक युवक कार में सवार था। चालक भाग गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज निवासी रमेश चंद्र का पुत्र संदीप कुमार (35) शनिवार रात करीब 9:30 बजे कार से गुरसहायगंज की ओर से फर्रुखाबाद की तरफ जा रहा था। रास्ते में भोजपुर बघार के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली की कार से भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल कर दूर जा गिरा। हादसे में कार सवार संदीप गंभीर घायल हो गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने घायल संदीप को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देख संदीप की मां गमा देवी, छोटा भाई शोभित व विवाहित बहन सोनी बिलख पड़ीं।
विज्ञापन


चाचा गोविंद ने बताया कि संदीप बाजार से सब्जी लाकर घर देने के बाद दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर चला गया। कार संदीप नहीं गांव का एक युवक चला रहा था। हादसे में चालक की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें