फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। देर रात घर आए युवक ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उठी मां ने बेटे के शव को फंदे पर लटका देखा तो चीख उठी। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। मायके गई पत्नी के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कल्लू सक्सेना (40) मूंगफली व चाट पकौड़ी बेचने का काम करता था। रविवार देर रात कल्लू शराब के नशे में घर पहुंचा। वह कमरे में चला गया। जहां उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे मां रेशमा देवी सोकर उठी तो कल्लू को फंदे पर लटका देख चीखने लगी। शोरगुल सुनकर मोहल्ला के लोग पहुंच गए।

घटना की सूचना पर भाई राजू, भूरा व विक्रम मौके पर पहुंचे। विक्रम ने घटना की जानकारी कल्लू की पत्नी रीता को दी। भूरा ने बताया कि वह और भाई विक्रम शादी में आलू भूनने गए थे। घर पर बीमार मां अकेली थी। भाभी रीता बच्चों के साथ कन्नौज जिला के जरियांपुर स्थित मायके गई थी। शुक्रवार को भाभी की बहन की शादी होनी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 9 बजे रीता मायके वालों के साथ घर आई। पति के शव को देख बिलखने लगी। पत्नी के आने के बाद परिजनों ने फंदे से शव को नीचे उतारा। कल्लू के चार पुत्री वर्षा, कल्पना, लकी, लाडो व पुत्र आर्यन है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने दोपहर को चाचूपुर स्थित गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि युवक के फंदा लगाने की उन्हें परिजनों द्वारा सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें