- अंडर-14 और 16 वर्ग के खिलाड़ियों को मिला मौका, 14 से 16 नवंबर तक होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। हैदराबाद में होने वाली 20वीं राष्ट्रीय अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है। 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना में होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
बालक अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में निकेत राजपूत और 600 मीटर दौड़ में आनंद कुमार, शॉटपुट में सूर्यांश, भाला फेंक में आरव प्रताप, पेंटाथलॉन में तनिष्क और ऊंची कूद में अनमोल का चयन हुआ है। बालिका अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में पलक सिंह, 600 मीटर दौड़ में राजुल यादव और प्रियांशी तथा लंबी कूद में शिवांकी को चुना गया है।
अंडर-14 बालक वर्ग में अंकित और अभय सिंह, जबकि बालिका वर्ग में रौनक को टीम में जगह मिली है। अंजू कुमार, प्रांशू, राजन सिंह और इशान खान को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला ने बताया कि चयन समिति में संजीव कटियार, शैलेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और ज्योति कठेरिया शामिल रहे। टीम के साथ जितेंद्र कुमार, सुहानी राठौर और प्रगति वर्मा को कोच नामित किया गया है।