फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अंशिका बनीं एक दिन की सीडीओ व दर्शना ने पीडी की कुर्सी संभाली

विज्ञापन
फोटो-34 विकास भवन सभागार में सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर काम करती छात्रा अंशिका।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक नेतृत्व का मौका देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसमें अंशिका एक दिन के लिए सीडीओ बनीं तो दर्शना ने पीडी की कुर्सी संभालकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन



मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठवें चरण के तहत छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के लिए एक दिन के लिए अधिकारी बनाया गया। नवाबगंज क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कक्यौली की कक्षा 6 की छात्रा अंशिका शर्मा को एक दिन का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने अंशिका का उत्साहवर्धन करते हुए विकास संबंधी योजनाओं, प्रशासनिक दायित्व व जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कायमगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर जदीद की कक्षा 8 की छात्रा दर्शना को एक दिन का परियोजना निदेशक बनाया गया। परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने उन्हें प्रशासनिक कार्यों, विभागीय योजनाओं व दायित्वों के बारे में बताया। इसके बाद पीडी ने अपने सरकारी वाहन से छात्रा को घर तक भेजा। अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर पूर्ण मनोयोग से फाइलें देखीं और उन्हें समझने का प्रयास किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो-34 विकास भवन सभागार में सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर काम करती छात्रा अंशिका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें