फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंप करने पड़ेंगे एक लाख राशन कार्ड

Mon, 19 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब नए राशन कार्ड बनेंगे। इसके लिए नगर निकायों की फीडिंग अंतिम चरण में है। ऐसे में पिछले महीनों कराए गए राशन कार्ड के लिए आवेदन के बाद छपे राशन कार्ड डंप करने पड़ जाएंगे। जिला पूर्ति कार्यालय करीब एक लाख राशन कार्ड छप चुका है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति महकमे ने नए राशन कार्ड केे लिए आवेदन मांगे थे। आवेदनों की जांच भी करा ली गई। करीब एक लाख राशन कार्ड छप भी गए हैं। इस बीच शासन से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड मुहैया कराने का फरमान आ गया। इससे इन कार्डों की छपाई रोक दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जमा कराए गए आवेदनों की फीडिंग का काम तेज कर दिया गया है। फीडिंग के बाद अधिनियम के फार्मेट पर राशन कार्ड छापे जाएंगे। अधिनियम के तहत शहर इलाके में 64.43 और देहात इलाके में 79.56 फीसदी आबादी को फायदा मिलेगा।

यह हैं अधिनियम के प्रावधान
- पात्र परिवारों को प्रतिमाह 3 रुपये किलो चावल व 2 रुपये किलो की दर से गेहूं दिया जाएगा।
- 14 साल तक की उम्र के बच्चों को पौष्टिक आहार  नियमों के तहत दिया जाएगा।
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसव के 6 माह के बाद भोजन के अलावा मातृत्व लाभ भी मिलेगा।
- अनाज न मिलने पर खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा।  

इनसेट
अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड बनेंगे। पुरानी व्यवस्था के तहत करीब एक लाख राशन कार्ड छप गए हैं। इनका क्या होगा, इस बाबत कोई निर्देश नहीं मिले हैं। - हिमांशु द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें