फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के निवाले पर महंगाई की मार

Mon, 19 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कभी गरीबों का निवाला कही जाने वाली दाल-रोटी में दाल के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसके चलते गरीबों की थाली से दाल भी गायब होने लगी है। आम आदमी भी दाल की बढ़ती कीमतों के चलते परेशान हैं। एक पखवारे में दालों के दाम 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
विज्ञापन


दालों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। दालों की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है। फुटकर में अरहर की दाल 190 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं, उर्द की काली दाल 145 से 150 रुपये प्रति किलो है। आम आदमी भी दाल के दाम बढ़ने से परेशान हैं। लिंजीगंज बाजार में दाल, चावल के फुटकर एवं थोक विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि दालों की कीमतें बढ़ने से बिक्री पर 30 से 50 प्रतिशत तक का असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून और बेमौसम बरसात के चलते दालों के उत्पादन में कमी आई है। वहीं, बड़े व्यापारियों ने दालों का स्टॉक कर रखा है। इसी के चलते दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कानपुर और आगरा से माल मंगवाते हैं।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट और होटलों पर भी दाल महंगी
फर्रुखाबाद। दालों के दाम बढ़ने से होटलों और रेस्टोरेंट मालिकों ने भी दाल के दाम बढ़ा दिए हैं। होटलों पर मिलने वाली दाल फ्राई की कीमत 30 से बढ़ाकर 35 रुपये प्लेट कर दी गई है। वहीं, रेस्टोरेंटों पर फ्राई अरहर दाल के दाम 40 से 50 और तड़का अरहर दाल के दाम 60 से 80 रुपये प्लेट हो गई है। रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दालों के दाम बढ़ने के चलते फ्राई व तड़का दाल के रेट बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें