फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Sat, 04 Oct 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फाेटो-35,दंगल मे दांवपेच दिखाते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
कंपिल। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को दंगल का आयोजन केएसआर इंटर कॉलेज मैदान में किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाएं। पहली कुश्ती फर्रुखाबाद के जीतू और मोहम्मदाबाद के राहुल के बीच हुई, इसमें राहुल विजेता बने।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम कायमगंज व समाजसेवी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल का संचालन कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया। विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने जोरदार मुकाबले प्रस्तुत किए। पहली कुश्ती फर्रुखाबाद के जीतू यादव और मोहम्मदाबाद के राहुल के बीच हुई, जिसमें राहुल ने बेहतरीन दांवपेच दिखाकर बाजी मार ली। हाथरस के अरविंद ने फरीदाबाद के प्रदीप को हराकर 1,01,000 रुपये की बाजी जीती।
आगरा के राजेश ने हरियाणा पलवल के आशीष को पटकनी देकर 1,51,000 रुपये की बाजी अपने नाम की। दूसरी कुश्ती में मथुरा के मशहूर पहलवान रामेश्वर यादव ने पंजाब के शमशेर को हराकर 1,01,000 रुपये और एक बाइक की बाजी मारी। विजेताओं को स्वेताम्बर तीर्थ कमेटी मंत्री समाजसेवी पुखराज डागा ने पुरस्कृत किया। दंगल देखने के लिए हजारों दर्शक उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें