फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दूध के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए

Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17, कादरीगेट क्षेत्र में दूधियों से दूध के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्रो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर दूध की टंकी में मिलावट करते दूधियों का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम ने लाल गेट क्षेत्र सहित कादरी गेट और डिग्गी ताल पर दूध विक्रेताओं की जांच की। चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
कार्रवाई के दौरान दूध विक्रेता कमल कुमार (निवासी खरगपुर), प्रवेश कुमार (अर्जुन नगला), प्रकाश चंद (केवल नगला) और संतोष कुमार (जल्लापुर) से दूध का एक-एक नमूना लिया गया। कुल चार नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि वायरल वीडियो को स्थानीय लोगों को दिखाया गया, लेकिन किसी ने भी वीडियो में दिख रहे स्थान या दूध विक्रेता की पहचान नहीं की। टीम को जांच के दौरान भी ऐसा स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि वीडियो किसी अन्य जनपद का हो सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार और अरुण कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें