फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की मिडगार्ड पर बैठा मजदूर धचका लगने से गिरा, पहिया चढ़ने से मौत

विज्ञापन
गोविंद की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, पहिया चढ़ने से मौत
विज्ञापन

अमृतपुर। ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठकर खेत जा रहा मजदूर धचका लगने से गिरकर पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव चपरा निवासी रामप्रताप राजपूत का पुत्र गोविंद (20) मजदूर था। रविवार को वह सीमावर्ती जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव बजीरपुर निवासी अमरपाल के यहां मजदूरी करने गया था। अमरपाल का पुत्र सुशील ट्रैक्टर से बार्डर के खेत पर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन

गोविंद ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठ गया। सुशील ट्रैक्टर चला रहा था। अमृतपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक सामने गड्ढा आ गया। गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया जाने से लगे धचके से गोविंद उछलकर नीचे जा गिरा। सुशील ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गोविंद के ऊपर से पहिया निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुशील ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गोविंद की मौत की जानकारी मिलते ही पिता रामप्रताप, मां गुड्डी देवी, भाई अरविंद, पुष्पेंद्र, बहन शिवानी, टीना मौके पर पहुंचे। गोविंद का शव देख सभी बिलखने लगे। सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चचेरे भाई धमेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि मडगार्ड पर बैठे गोविंद गड्ढे में पहिया जाने से धचका लगने से नीचे गिर पड़ा और पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें