फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रजिस्ट्री दफ्तर में चार दिन बंद रहेगा काम, दो करोड़ का नुकसान

Thu, 06 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की तीन तहसीलों में रजिस्ट्री दफ्तर में सर्वर डाउन रहने से दूरदराज से आने वाले लोगों को होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। धीमी गति से चलने वाले मेघराज क्लाउड सर्वर नेशनल गवर्नमेंट
विज्ञापन

क्लाउड पर स्थानांतरण होगा। लिहाजा आठ से 11 नवंबर तक सभी काम बंद रहेंगे। इससे दो करोड़ से अधिक राजस्व का नुकसान होगा। तहसीलों में वसीयत, एग्रीमेंट, खंडन, रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों को सर्वर डाउन होने की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शासन ने समस्या समाधान के लिए आठ से 11 नवंबर तक तकनीकी काम शुरू करने का फैसला लिया है। महानिरीक्षक निबंधक नेहा शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में एनआईसी की ओर से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर का उपयोग हो रहा था।
विज्ञापन

अब इस क्लाउड को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनजीसी) पर स्थानांतरित किया जाना है। इस काम में चार दिन का समय लगेगा। लिहाजा आठ से 11 नवंबर तक उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीकरण का काम बंद रहेगा।
अकेले सदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर में पंजीकृत होने वाले 60 लेखपत्र नहीं हो सकेंगे। कायमगंज, अमृतपुर और सदर तहसील में दो करोड़ से अधिक का राजस्व नुकसान होगा। सब रजिस्ट्रार रविकांत ने बताया कि वसीयत, एग्रीमेंट, खंडन, रजिस्ट्री मिलाकर 60 लेखपत्र रोजाना पंजीकृत होते हैं। चार दिन का बंद काम आगे अधिक होगा। लिहाजा राजस्व की भरपाई हो जाएगी। लोगों को 11 नवंबर के बाद रजिस्ट्री संबंधी कार्य के लिए आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें