फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात न होने पर महिलाओं का हंगामा

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
सेंट्रल जेल अधीक्षक का घेराव करती महिलाए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाईदूज पर तिलक के लिए आई बहनों की सेंट्रल जेल के बंदी रक्षकों ने टालने का प्रयास किया। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर जेल अधीक्षक जेल पहुंचे तो उनकी गाड़ी को घेर लिया गया। बाद में महिलाओं की मुलाकात करा दी गई।
विज्ञापन



भाईदूज पर कई जनपदों से आई महिलाएं सेंट्रल जेल में बंद भाइयों को टीका करने शनिवार को सेंट्रल जेल पहुंचीं। लगभग तीन सौ महिलाएं वहां इकट्ठा थीं। महिलाओें ने जब बंदी रक्षकों से भाइयों से मुलाकात कराने की बात कही तो इन लोगों ने शनिवार को मुलाकात न होने की बात कही। बताया जाता है कि इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मुलाकात नहीं कराई गई तो वे लोग गेट के सामने ही धरने पर बैठ जाएंगी।


इसकी जानकारी बंदी रक्षकों ने जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी को दी। कुछ महिलाओं ने इसकी सूचना डीएम को भी दी। कुछ समय बाद जेल अधीक्षक जेल पहुंचे तो महिलाओं ने उनके वाहन को घेर लिया। किसी प्रकार बंदी रक्षकों ने कार को निकाला। महिलाओं का कहना था कि जेल अधीक्षक के आदेश पर मुलाकात नहीं कराई जा रही है। महिलाओं के आक्रोश को लेकर जेल अधीक्षक ने उनकी मुलाकात कराई। जेल अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को मुलाकात नहीं होती है। इसलिए मुलाकात नहीं कराई जा रही है। हालांकि बाद में त्यौहार होने की वजह से उनकी मुलाकात कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें