फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमरे में लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
मोहल्ला पाठक में महिला की मौत से बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके पक्ष ने पारिवारिक कलह की बात कही है, वहीं ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पाठक निवासी मधु पाल (36) पत्नी दिलीप कुमार का शव घर के कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। महिला को फंदे पर लटका देख घर में चीख-पुकार मच गई। पास में रह रहे महिला के ससुराल वाले भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। दरवाजा पहले से खुला था।
बताया गया कि दिलीप दो दिन पहले जयपुर में एक समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात ही वह घर लौटे थे। शनिवार सुबह मधु का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला के मायके पक्ष के लोग एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमोगपुर से पहुंचे। उन्होंने बताया कि मधु कुछ समय से पारिवारिक तनाव में थी। मधु अपने पीछे तीन बच्चे अनन्या (12), अर्पित (10) और दिव्यम (4) को छोड़ गई है।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ले में भी घटना को लेकर लोग शोक में थे। दिलीप एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें