फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। राजमिस्त्री की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने पुत्री की दहेज की मांग कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जांच कर परिजनों से जानकारी की। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला माझगांव निवासी अकील राजमिस्त्री का काम करता है। वह पत्नी आशमा(19) के साथ दूसरे मकान में रहता है। परिवार के अन्य लोग पुराने मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह अकील काम करने के लिए घर से निकल गया। लगभग 10 बजे पास के घर में खेल रहे बच्चों ने आशमा को आंगन में कुंडे पर लगे फंदे से लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी अकील को दी। अकील मौके पर पहुंचा।
पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। सीओ कायमगंज सत्येंद्र सिंह, एसओ दिलीप कंचन, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। फाेरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पिता इसरार परिजनों के साथ मौके पर आए। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले पुत्री आशमा की शादी अकील के साथ की थी। कई माह से ससुरालीजन दहेज की मांग कर आशमा को प्रताड़ित कर रहे थे। इन लोगों ने पुत्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिलीप कंचन ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें