फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में महिला समेत नौ जख्मी

Mon, 16 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में महिला सहित नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया है।मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव तकीपुर अंबेडकर नगर निवासी आशादेवी पत्नी विशंभरदयाल अपने भतीजे प्रवेश के साथ भाई की मौत पर रविवार को अपने मायके झौआ नगला पाल बाइक से गई थी। सोमवार को आशादेवी भतीजे के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन


जब वह मोहम्मदाबाद के गांव गैसिंगपुर के पास से गुजर रही थी। उसी समय सामने से आ रहे खाद लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार आशादेवी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कमालगंज के गांव लखमीपुर निवासी इंस्पेक्टर शर्मा साइकिल से कटियार कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। वह सेंट्रल जेल चौराहा के पास से गुजर रहे

थे। उसी समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाईपास रोड स्थित बेरिया तिराहे पर एक युवक घायल पड़ा था।  इस बीच एसडीएम बीडी वर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने 108 ऐंबुलेंस चालक को फोन किया लेकिन वह नहीं आया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वह भी 108 को सूचना देकर बुला चुके हैं लेकिन अभी तक
विज्ञापन


एंबुलेंस नहीं आई है। एसडीएम ने घायल को एक टेंपो से सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में एसडीएम ने एंबुलेंस चालक रविंद्र की जमकर फटकार लगाई। शाम तक युवक को होश नहीं आया था।  उधर, गांव अजमतपुर निवासी प्रमेंद्र अपनी पत्नी कांति को बाइक पर बैठाकर बाजार जा रहा था।  रास्ते में बाइक फिसलने से कांति गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

थाना नवाबगंज के गांव बढेली निवासी कल्लू शुक्ला शहर के सरोजनी कोल्ड में काम करते है। सोमवार की शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। जब वह थाना मऊदरवाजा के गांव बरौन के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कल्लू घायल हो गए। स्थानीय लोगाें ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चौखंडा निवासी विकास कुमार पुत्र गिरीशचंद्र और आकाश पुत्र केशवचंद्र सोमवार को मेजर एसडी सिंह डिग्री कालेज से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। हजियांपुर के पास नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें विकास और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर जिला मुख्यालय रवाना हो गए।

उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव परमनगर निवासी योगेश कुमार साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास ही बाइक की टक्कर से योगेश कुमार घायल हो गए। घायल को परिजन जिला मुख्यालय लेकर चले गए। दोनों घटनाओं में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें